Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Monday 28th July 2025 04:21:00 PM

सावन का तीसरा सोमवार: रिहंदेश्वर धाम हर-हर महादेव के उदघोष से हुआ भक्तिमय

Share on

  बीजपुर संवाददाता

💥 1995 में स्थापित यह मंदिर धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रतीक है।

सोनभद्र(बीजपुर)। रिंहदनगर एनटीपीसी परिसर में स्थित रिहंदेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चन के लिए सुबह से हीं भक्तों का तांता लगा रहा। सैकड़ों श्रद्धालु नंगे पांव हाथों में जल का कलश, बेलपत्र, धतुरा, फल-फूल के साथ मंदिर पहुंचते रहे। बोल-बम और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंजायमान रहा। रिहंदेश्वर महादेव मंदिर भव्यता और आध्यात्मिक महत्व के लिए क्षेत्र में प्रसिद्ध है। 1995 में स्थापित यह मंदिर धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रतीक है।

Blog single photo
सावन के महीने में रिहंदेश्वर महादेव को जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक के साथ-साथ रुद्राभिषेक भी किया जाता है। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी, अपर महाप्रबंधक सुनील पासवान एवं निशांत कमल जी ने संयुक्त रूप से रूद्राभिषेक किया। इस कार्यक्रम में अनिल त्रिपाठी, अनुराग पाठक के साथ मंदिर समिति के अनेक सदस्य सपरिवार सम्मिलित हुए। ऐसी मान्यता है कि रूद्राभिषेक करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन और सोमनाथ महादेव मंदिर की तरह रिहंदेश्वर महादेव का भी प्रत्येक दिन सीमा खेड़ा, सोनी पांडे, मुकेश त्रिपाठी आदि के द्वारा श्रृंगार किया जाता है। यह श्रृंगार अद्भुत एवं मर्मस्पर्शी होता है।
Blog single photo
एस बी पाठक ने बताया कि सावन के तीसरे सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। योगेश त्रिपाठी ने बताया कि इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से दांपत्य जीवन में मधुरता आती है और सभी प्रकार का कष्ट दूर होता है। मंदिर समिति की स्थापना के समय से मानस प्रचारिणी के माध्यम से मंदिर से जुड़े समिति के मीडिया प्रभारी अनन्त मोहन ने बताया कि आम जनों के साथ- साथ जन सेवकों एवं उच्चाधिकारियों में भी रिहंदेश्वर महादेव के प्रति श्रद्धा बढ़ी है।
Blog single photo
हाल हीं में एनटीपीसी के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर सुशील कुमार चौधरी जी ने रिहंदेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की एवं हवन कर जनकल्याण के लिए प्रार्थना किया। संजय कुमार,अवनीश पांडे, श्री कृष्ण भगवान पाठक, अजय दुबे, रिंकेश उपाध्याय, रामानंद यादव आदि के द्वारा मंदिर में प्रत्येक दिन शयन आरती आधुनिक वाद्ययंत्रों के साथ किया जाता है। मंदिर के पुजारी राधेश्याम दुबे एवं विजय दुबे रिहंदेश्वर महादेव की सेवा में सपरिवार समर्पित हैं।



Top