Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Saturday 16th August 2025 03:54:00 PM

सीएचसी में गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा

Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

💥 एक्स-रे तकनीशियन द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के तुरंत बाद महिला की हालत बिगड़ गई

सोनभद्र। बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार की सुबह इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार बभनी थाना क्षेत्र के चुनिया टोला निवासी वासुदेव की पत्नी देव कुमारी (30 वर्ष) चार माह की गर्भवती थीं। शनिवार सुबह अचानक पेट में तेज दर्द होने पर परिवारजन उन्हें करीब साढ़े नौ बजे सीएचसी ले गए। इलाज के दौरान करीब 10 बजकर 15 मिनट पर महिला ने दम तोड़ दिया।


Blog single photo


परिजनों का कहना है कि दो जुलाई को महिला की जांच हुई थी, जिसमें खून की कमी पाई गई थी और दवा दी गई थी। आरोप है कि शनिवार को एक्स-रे तकनीशियन द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के तुरंत बाद महिला की हालत बिगड़ गई और कुछ देर में उसकी मौत हो गई।

सीएचसी के चिकित्सक डॉ. राजन सिंह ने बताया कि महिला को पीसीएम इंजेक्शन दिया गया था। वहीं प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की ओर से मेमो जारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच आगे की जाएगी।




Top