Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• एनटीपीसी रिहंद के फैसले के खिलाफ ज्ञापन सौंपा, यूपीपीसीएल लागू करने पर जताया ऐतराज

बीजपुर(सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंद परियोजना द्वारा मौजूदा बिजली व्यवस्था हटाकर उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड लागू करने के प्रस्ताव पर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। समृद्धि जन कल्याण ट्रस्ट के नेतृत्व में ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने एजीएम मानव संसाधन राजेश गोईपोइ से मुलाकात कर इस फैसले का विरोध दर्ज कराया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि बिना स्थानीय लोगों को विश्वास में लिए यह बदलाव किया जा रहा है, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता है और मौजूदा सुविधाएं प्रभावित हो सकती हैं।

• फैसला वापस न लेने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली व्यवस्था बदलने का निर्णय वापस नहीं लिया गया तो क्षेत्र में व्यापक आंदोलन और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक के दौरान क्षेत्रीय विकास और सीएसआर गतिविधियों पर भी चर्चा हुई, जिसमें एजीएम के सकारात्मक रुख पर ग्रामीणों ने संतोष जताया। इस दौरान सिद्धार्थ गुप्ता, जावेद, गोपाल गुप्ता, सुदर्शन पाल समेत कई ग्रामीण मौजूद





Top