Breaking News
बरामदे में सो रही एक माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, इलाज के दौरान मौत     |     सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

• कोटा और पनारी पंचायत के करीब 50 महिला एवं पुरुष किसान कृषि एवं उद्यानिकी की उन्नत जानकारी प्राप्त करेंगे

घोरावल(सोनभद्र)। अडाणी सीमेंट सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी के मार्गदर्शन में अडाणी फाउंडेशन द्वारा स्थानीय किसानों को एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए बस से रवाना किया गया। कार्यक्रम में अडाणी सीमेंट सलाईबनवा के कंस्ट्रक्शन हेड राजीव रंजन सिंह और अनुपम मिश्रा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस दौरान किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और बेहतर खेती के तरीकों की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

• कृषि एवं उद्यानिकी के उन्नत मॉडल का करेंगे अध्ययन

अडाणी फाउंडेशन के साइट सीएसआर हेड मनोज चौबे ने बताया कि कोटा और पनारी पंचायत के लगभग 50 महिला एवं पुरुष किसान घोरावल, मानपुर, जिला उद्यान केंद्र तथा मंगुराही स्थित कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण करेंगे। भ्रमण के दौरान किसान उन्नत कृषि पद्धतियों, फल एवं सब्जी उत्पादन तथा नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर सुरक्षा प्रमुख राजेश राठौर, अंशुमान अवस्थी, अर्पित शांडिल्य, विरेंद्र सहित अडाणी सीमेंट के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।





Top