Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• बीजपुर के श्रीराम चौक पर आरओ शीतल जल और बतासा सेवा की व्यवस्था कर लोगों का दिल जीता

बीजपुर(सोनभद्र)। भीषण गर्मी और लू के बीच जहां राहगीरों और श्रमिकों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा था, वहीं बीजपुर थाने में तैनात आरक्षी एवं हल्का बीट प्रभारी चंदन सिंह यादव ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए श्रीराम चौक पर शुद्ध आरओ शीतल जल की प्याऊ और बतासा सेवा की व्यवस्था शुरू कराई है। परियोजना क्षेत्र की ओर आने-जाने वाले कामगारों, बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों और राहगीरों के लिए यह पहल बड़ी राहत साबित हो रही है। लोगों का कहना है कि चिलचिलाती धूप में यह व्यवस्था किसी अमृत से कम नहीं है।

• उत्कृष्ट कार्यों के लिए पहले भी मिल चुके हैं कई सम्मान

आरक्षी चंदन सिंह यादव अपनी कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशील कार्यशैली के लिए पहले भी चर्चा में रहे हैं। जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए उन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा 'गुड सेमेरिटन' अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा महाकुंभ मेले में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री और डीजीपी द्वारा भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया था। उनकी इस पहल की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्राम सागर गुप्ता, रविंद्र गुप्ता सहित कई गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने इस सेवा कार्य को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।





Top