Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• प्रतापगढ़ और भदोही से स्थानांतरित होकर सोनभद्र पहुंचेंगे दोनों अधिकारी

(सोनभद्र)। पुलिस विभाग में हुए तबादलों के क्रम में सोनभद्र जनपद को दो नए डीएसपी अधिकारी मिले हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार विनय प्रभाकर साहनी का स्थानांतरण सोनभद्र जनपद के लिए किया गया है। वर्तमान में वह प्रतापगढ़ जिले में तैनात हैं। वहीं प्रभात राय का भी तबादला सोनभद्र जनपद में किया गया है, जो अभी भदोही जिले में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

• तबादलों के बाद पुलिस महकमे में शुरू हुई नई जिम्मेदारियों की चर्चा

हाल ही में जिले के कई क्षेत्राधिकारियों के स्थानांतरण के बाद नए अधिकारियों की तैनाती को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच दो डीएसपी अधिकारियों की सोनभद्र में तैनाती तय हो गई है। माना जा रहा है कि विभागीय स्तर पर जल्द ही उनके कार्यक्षेत्र और जिम्मेदारियों का निर्धारण किया जाएगा, जिससे जिले की पुलिस व्यवस्था में नई प्रशासनिक संरचना देखने को मिलेगी।


Blog single photo

.




Top