Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

• अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

मीरजापुर। मीरजापुर परिक्षेत्र की नवनियुक्त डीआईजी पूनम ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना तथा आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना बढ़ाना उनकी प्राथमिक प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

• महिला सुरक्षा और पारदर्शी पुलिसिंग पर रहेगा विशेष जोर

डीआईजी पूनम ने कहा कि महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा जनशिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाते हुए अपराध नियंत्रण के साथ-साथ क्षेत्र में शांति, सौहार्द और बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में लगातार कार्य किया जाएगा।





Top