Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सोनभद्। हाईटेंशन 11 हजार बोल्ट के लटकते तार की चपेट में आने से एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

मामला कोन थाना क्षेत्र के पड़रछ गांव का है जहां पिपरहवा निवासी 16 वर्षीय संदीप यादव मंगलवार दोपहर लगभग तीन बजे खेत की ओर जा रहा था। तभी पहले से लटके हुए 11 हजार बोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने तेलगुडवा–कोन मार्ग पर मृतक का शव रखकर जाम लगा दिया और बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि लापरवाही के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ है और एक्सईएन, एसडीओ तथा जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। सूचना के बाद डायल 112 पुलिस और कोन थाना पुलिस को जानकारी दी गई लेकिन खबर लिखे जाने तक प्रशासनिक टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। कोन थाना क्षेत्र के पड़रछ का मामला।





Top