Breaking News
देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर..     |     पुलिया के नीचे युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, दुर्गंध ने खोला रहस्य     |     शटरिंग का पटरा खिसकने से मजदूर की मौत     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• दबिश के दौरान नगदी, ताश के पत्ते और मोबाइल फोन भी पुलिस ने किए जब्त

दुद्धी(सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी पुलिस ने अवैध जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में थाना दुद्धी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डूमरडीहा रेलवे लाइन पुलिया के नीचे नहर के पास दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से जुआ खेल रहे छह आरोपितों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान 52 पत्ता ताश, ₹12,320 नगद और 04 मोबाइल फोन बरामद किए गए। इसके साथ ही मौके से 11 लावारिस दोपहिया वाहन भी कब्जे में लिए गए।

• गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपितों में पीर मोहम्मद, असलम, बृजेश कुमार, मकसूद अहमद, लवकुश कुमार और जितेन्द्र सोनी शामिल हैं। सभी के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह, उपनिरीक्षक हरिकेश राम आजाद, हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल महताब, हेड कांस्टेबल मोहम्मद खालिद, आरक्षी शिवम द्विवेदी तथा आरक्षी धर्मपाल शामिल रहे।





Top