Breaking News
देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर..     |     पुलिया के नीचे युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, दुर्गंध ने खोला रहस्य     |     शटरिंग का पटरा खिसकने से मजदूर की मौत     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• भर्ती परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई।

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2026 की लिखित परीक्षा के अंतिम दिन जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। जनपद के छह परीक्षा केंद्रों पर 08 जून से दो पालियों में आयोजित हो रही परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, चेकिंग एवं फ्रिस्किंग, सीसीटीवी निगरानी, प्रश्नपत्र एवं गोपनीय सामग्री की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, कंट्रोल रूम संचालन तथा कानून-व्यवस्था संबंधी तैयारियों का गहन अवलोकन किया गया।

• नकलविहीन परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों, केंद्र व्यवस्थापकों एवं केंद्र प्रभारी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाए। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अव्यवस्था अथवा सुरक्षा संबंधी चुनौती की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती बनाए रखने तथा अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुचारु यातायात व्यवस्था एवं सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।





Top