Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

घर का मामूली विवाद बना त्रासदी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां एक सामान्य पारिवारिक विवाद के बाद 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दो बहनों के बीच हुई कहासुनी के बाद किशोरी भावनात्मक रूप से आहत हो गई। कुछ समय बाद जब परिजनों ने उसकी तलाश की तो घर के अंदर उसकी गंभीर स्थिति का पता चला। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान खुशी पुत्री तरबेज आलम के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची चोपन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, सीएचसी में तैनात डॉ. नवनीत श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरी को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।





Top