Breaking News
देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर..     |     पुलिया के नीचे युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, दुर्गंध ने खोला रहस्य     |     शटरिंग का पटरा खिसकने से मजदूर की मौत     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• चरवाहे की सूचना के बाद पहुंची पुलिस, मृतक की पहचान होने पर परिजनों में मचा कोहराम

डाला(सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के डाला स्थित गोरादह पुलिया के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि एक चरवाहे को इलाके से तेज दुर्गंध महसूस हुई, जिसके बाद आसपास तलाश करने पर पुलिया के नीचे शव पड़े होने की जानकारी मिली। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान रवि धयिकार (30) पुत्र राम गरीब के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव देखते ही उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

• पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच

सूचना मिलते ही डायल 112 और डाला पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की तैयारी की जा रही है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।





Top