Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• बभनी क्षेत्र के मनरुटोला गांव की घटना, पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की

बभनी(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के मनरुटोला गांव में एक विवाहिता का शव घर के बाहर बने कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान मानकुंवर (23) पत्नी राजू के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार मानकुंवर की शादी जून 2024 में हुई थी और वह चार बहनों में तीसरे नंबर पर थी।

• पिता ने हत्या का आरोप लगाकर निष्पक्ष जांच की मांग की

मृतका के पिता धनशाय, निवासी कनवा बरवाटोला, ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दीन्नू प्रसाद यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।





Top