Breaking News
बरामदे में सो रही एक माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, इलाज के दौरान मौत     |     सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

सोनभद्र। दुद्धी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत रेणुकूट वन प्रभाग के बघाडू वन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन और परिवहन किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार कनहर नदी से रात के अंधेरे में ट्रैक्टरों के माध्यम से बालू निकाली जा रही है और उसका परिवहन सुबह तक जारी रहता है। आरोप है कि यह गतिविधि रात करीब 10 बजे से शुरू होकर सुबह 8 बजे तक चलती है तथा कुछ वन अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध खनन को संरक्षण मिल रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि अवैध खनन से वन्यजीवों, नदी के प्राकृतिक स्वरूप और पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, वहीं नदी तटों पर कटाव बढ़ने से किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी बघाडू से मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी।





Top