Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

चार वर्षों से युवती का शोषण करने के आरोप में घोरावल पुलिस ने की कार्रवाई

सोनभद्र(घोरावल)। थाना घोरावल पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी सुरेश उर्फ पुन्न पुत्र बसावती निवासी मझिगवां थाना घोरावल को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने वर्ष 2022 में एक युवती से शादी का आश्वासन देकर उसके साथ संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर थाना घोरावल में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को घोरावल क्षेत्र के मुक्खा मोड़ तिराहा के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव, हेड कांस्टेबल विपिन कुमार तथा कांस्टेबल जय प्रकाश राय शामिल रहे।





Top