Breaking News
बरामदे में सो रही एक माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, इलाज के दौरान मौत     |     सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ की 16 टीमें लेंगी हिस्सा

सोनभद्र(बीजपुर)। डोडहर क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में 21 जून से 25 जून तक आयोजित होने वाली पांच दिवसीय अंतरराज्यीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-2 का शुभारंभ रविवार से डोडहर मैदान में होगा। प्रतियोगिता के आयोजक धनंजय शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों की कुल 16 टीमें प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी प्रतियोगिता लीग मैच के आधार पर खेली जाएगी।

• विजेता को 25 हजार और उपविजेता को 15 हजार रुपये मिलेंगे

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता की विजेता टीम को 25 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता को सफल बनाने में विनोद, विशाल सोनी, लक्की जायसवाल, सियाराम भारती, मसरूर हसन सहित समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है। आयोजकों ने क्षेत्र के खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।





Top