Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• चौखड़ा गांव में हादसे से परिवार में मचा कोहराम

सोनभद्र(घोरावल)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के चौखड़ा गांव में जामुन तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर एक किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मिली जानकारी के अनुसार, हिनौता निवासी 12 वर्षीय गुड्डू यादव पुत्र विशाल यादव अपने दोस्तों के साथ गांव में जामुन तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से नीचे गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक कक्षा 4 का छात्र था। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।





Top