Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• सलखन फॉसिल्स पार्क में होगा मुख्य कार्यक्रम, जनप्रतिनिधि व अधिकारी करेंगे सहभागिता

सोनभद्र। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले भर में व्यापक स्तर पर योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस बार जिले में 21 हजार लोगों की सहभागिता का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए सभी 621 ग्राम पंचायतों, 10 विकास खंडों, 10 नगर निकायों और चार तहसीलों सहित विभिन्न सरकारी एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष योग शिविर लगाए जाएंगे। मुख्य कार्यक्रम सलखन स्थित फॉसिल्स पार्क में आयोजित होगा। यहां राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड तथा जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की उपस्थिति में सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा। इसके अलावा पिपरी स्थित सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस परिसर में भी योग शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसका संचालन मंडलायुक्त राजेश प्रकाश के निर्देशन में होगा।

जिला प्रशासन ने योग दिवस को सफल बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला आयुष अधिकारी रमन शर्मा ने बताया कि योग प्रशिक्षकों, आयुष विभाग एवं पतंजलि योग समिति के सदस्यों को विभिन्न शिविरों में योगाभ्यास कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गत वर्ष मुख्य कार्यक्रम कनहर नदी तट स्थित मिनी गोवा अबाड़ी में आयोजित किया गया था, जबकि इस बार यूनेस्को की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल सलखन फॉसिल्स पार्क को मुख्य आयोजन स्थल के रूप में चुना गया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजन की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।





Top