Breaking News
बरामदे में सो रही एक माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, इलाज के दौरान मौत     |     सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन परीक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

सोनभद्र। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहा। परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज, आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज रॉबर्ट्सगंज तथा राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की चेकिंग एवं फ्रिस्किंग प्रक्रिया तथा परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए केंद्रों पर तैनात अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों को गोपनीयता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

• अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रवेश, यातायात व सुरक्षा के किए गए विशेष प्रबंध

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की पवित्रता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों की निर्धारित मानकों के अनुरूप सघन जांच, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए केंद्रों पर सुव्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पार्किंग एवं सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। जिला प्रशासन एवं सोनभद्र पुलिस ने परीक्षा अवधि के दौरान पूर्ण सतर्कता के साथ व्यवस्थाओं की निगरानी करते हुए संबंधित अधिकारियों को संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।





Top