Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

जिलाधिकारी के निर्देश पर संयुक्त टीम ने किया औचक निरीक्षण

सोनभद्र(रॉबर्ट्सगंज)। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में निजी चिकित्सालयों, नर्सिंग होम एवं क्लीनिकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देशन में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गुलाब शंकर, उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी रॉबर्ट्सगंज की संयुक्त टीम ने विभिन्न अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान पंचशील हॉस्पिटल, छपका तथा बनारस पॉली क्लिनिक, उरमौरा की व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप पाई गईं। वहीं क्रीघा हॉस्पिटल, पन्नूगंज रोड में चिकित्सक अनुपस्थित मिलने पर ओपीडी, वार्ड एवं ऑपरेशन थिएटर को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। जीवनदीप हॉस्पिटल, कम्हारी में भर्ती मरीजों के अभिलेखों में गंभीर अनियमितताएं और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ के नोट्स उपलब्ध न मिलने पर अस्पताल की ऑपरेशन थिएटर (ओटी) सीज कर दी गई।

सहारा हॉस्पिटल के डी-पैनल की संस्तुति, दुर्गा पॉली क्लिनिक भी सीज

सहारा हॉस्पिटल, बभनौली में मरीजों के चिकित्सकीय अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर उसे आयुष्मान भारत योजना से डी-पैनल किए जाने की संस्तुति शासन को भेजी जा रही है। इसके अलावा दुर्गा पॉली क्लिनिक में लगातार दूसरी बार चिकित्सक अनुपस्थित मिलने पर उसे भी सीज कर दिया गया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने निर्देश दिए हैं कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही, मानकों की अनदेखी और नियमों के उल्लंघन के मामलों में कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।





Top