Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• सीएचसी घोरावल से मेमो मिलने पर पुलिस ने शुरू की पंचनामा की कार्रवाई

(घोरावल)सोनभद्र। थाना क्षेत्र के ग्राम कुशी निफ्स निवासी अमन (6 वर्ष) पुत्र विकाश की खेलते समय जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। घटना के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना सीएचसी घोरावल से पुलिस को मेमो के माध्यम से प्राप्त हुई।

• परिजनों की सूचना पर पुलिस कर रही विधिक कार्रवाई

परिजनों द्वारा दी गई फौती सूचना के आधार पर पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।





Top