Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन ने सेवानिवृत्ति पर आयोजित किया सम्मान समारोह

(रॉबर्ट्सगंज)सोनभद्र। दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा राज्यकर विभाग में कार्यरत एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 (अपील) उदय भान सिंह के 30 जून को सेवानिवृत्त होने के अवसर पर शनिवार को गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, व्यापारिक समुदाय के प्रतिनिधियों एवं राज्यकर विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनके उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए सम्मानित किया। अध्यक्ष राजेश देव पाण्डेय ने उनके कार्यकाल को यादगार बताया, जबकि महामंत्री फैज़ान अंसारी ने उनके सौम्य व्यवहार और कार्यशैली की प्रशंसा की।

• ईमानदार और पारदर्शी कार्यशैली की हुई सराहना, भावी जीवन के लिए दी शुभकामनाएं

एल्डर कमेटी के सदस्य एवं उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन (पंजी.) के प्रांतीय महामंत्री राकेश शरण मिश्र ने कहा कि उदय भान सिंह ने व्यापारियों और अधिवक्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए ईमानदारी, निष्पक्षता और पारदर्शिता का परिचय दिया। व्यापारियों की ओर से देवेंद्र केशरी सहित अन्य वक्ताओं ने भी उनके योगदान की सराहना की। अपने संबोधन में उदय भान सिंह ने सभी अधिवक्ताओं, व्यापारियों एवं विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सोनभद्र में मिला सहयोग और सम्मान उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा। समारोह के अंत में पूर्व अध्यक्ष उमापति पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रमेश केशरी, सुरेंद्र केशरी, वी.के. रावत सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।





Top