Breaking News
बरामदे में सो रही एक माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, इलाज के दौरान मौत     |     सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• वैध सीओपी और बार काउंसिल पंजीकरण दस्तावेजों की हुई जांच, कई लोगों को दी गई चेतावनी

दुद्धी(सोनभद्र)। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में गुरुवार को मुंसिफ कोर्ट परिसर में विशेष संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय एवं सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामलोचन तिवारी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान बिना वैध दस्तावेज अथवा सीओपी (Certificate of Practice) के ड्रेस कोड पहनकर अनाधिकृत रूप से प्रैक्टिस करने वालों की जांच की गई। इस दौरान न्यायालय परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं से सीओपी एवं बार काउंसिल पंजीकरण से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।

• ड्रेस कोड पहनकर अनधिकृत रूप से न्यायालय में प्रवेश न करने की दी गई हिदायत

जांच के दौरान कई लोगों को बिना वैध दस्तावेज अधिवक्ता की ड्रेस पहनकर न्यायालय अथवा डायस पर उपस्थित न होने की सख्त हिदायत दी गई। अभियान में वरिष्ठ अधिवक्ता नंदलाल अग्रहरि, प्रेमचंद यादव, जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, प्रभु सिंह कुशवाहा, कैलाश कुमार गुप्ता, राकेश कुमार श्रीवास्तव, अंजनी सिंह, आदर्श कुमार, आशीष गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, अभिनव कुमार जायसवाल, राजीव रंजन सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।





Top