Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• सड़क चौड़ीकरण में लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा, बैरिकेडिंग न होने का आरोप

घोरावल(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के मुल्लाडीह के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार पिकअप ने सवारियों से भरी ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद ऑटो को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। इस दौरान पिकअप की चपेट में बाइक सवार भी आ गए। हादसे में कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, समाचार लिखे जाने तक एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची थी। वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने चक्काजाम के दिया है। लोग ठेकदार की लापरवाही से आक्रोशित है।

• सड़क निर्माण में लापरवाही का आरोप

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान आधी सड़क खोदकर बिना बैरिकेडिंग और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के छोड़ दी गई है, जिससे दुर्घटना हुई। लोगों में इसको लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए तो इस मार्ग पर आगे भी गंभीर हादसे होते रहेंगे। पुलिस एवं प्रशासन की टीम के मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटने की सूचना है।


Blog single photo

.




Top