Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

शक्तिनगर(सोनभद्र)। शक्तिनगर थाना क्षेत्र स्थित अवध पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने की लाइन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे व चप्पल चलने लगे। करीब दस मिनट तक पेट्रोल पंप परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग कराया। इस दौरान हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

• वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस कर रही जांच

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है तथा तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पेट्रोल पंप पर हुई यह मारपीट क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।





Top