Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• स्टेट बैंक के पास सड़क पर गिरा युवक, बस ने कुचला

बभनी(सोनभद्र)। बभनी-अम्बिकापुर मार्ग पर गुरुवार दोपहर स्टेट बैंक बभनी के समीप हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अपनी बाइक खड़ी करने के बाद अचानक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गया। इसी दौरान पीछे से आ रही एक निजी बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

• बस व चालक को पुलिस ने पकड़ा, शव भेजा पोस्टमार्टम

सूचना पर पहुंची बभनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी और पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी थी। हादसे के बाद फरार हुई निजी बस और उसके चालक को पुलिस ने छत्तीसगढ़ सीमा के पास से पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।





Top