Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर पुलिस ने की कार्रवाई, न्यायालय भेजे गए आरोपी

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के झीलों और महुली गांव के दो पक्षों के बीच फेसबुक पोस्ट को लेकर विवाद बढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। गाली-गलौज और मारपीट की आशंका को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल सात लोगों के विरुद्ध शांतिभंग की आशंका में चालान कर संबंधित न्यायालय भेज दिया।

• पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार प्रथम पक्ष से बाबूराम, लीलावती, कुसुम देवी, मनीलाल, मुटुरी देवी एवं जीतलाल निवासी ग्राम झीलों तथा दूसरे पक्ष से विकेश कुमार निवासी ग्राम महुली के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई थी। कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए सभी आरोपितों का चालान कर संबंधित न्यायालय दुद्धी भेज दिया।





Top