Breaking News
बरामदे में सो रही एक माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, इलाज के दौरान मौत     |     सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के सुकृत चौकी अंतर्गत तकिया गांव में 17 वर्षीय किशोरी का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस लोढ़ी भेज दिया। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि किशोरी ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

• परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ, हर पहलू की हो रही जांच

पुलिस के अनुसार रुकसाना (17 वर्ष) घर के अंदर बांस के बडेर के सहारे दुपट्टे से बने फंदे पर लटकी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।





Top