Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• बटाई के खेत को लेकर विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच

बभनी(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के बभनी ग्राम पंचायत के सड़क टोला में जमीन विवाद को लेकर खेत जोतने गए लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित चंद्रमा सिंह ने आरोप लगाया कि पहले बटाई पर दिए गए खेत को जब वह स्वयं जोतने पहुंचे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों, पत्थरों तथा लात-घूसों से हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

• बीच-बचाव करने पहुंचे भाई के साथ भी मारपीट का आरोप

शिकायत में चंद्रमा सिंह ने आरोप लगाया है कि रंगलाल, जवाहर लाल और राजेश निवासी रमईखोरी ने उनके साथ मारपीट की। उनका यह भी आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भाई चंदबली के साथ भी मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना में घायलों का उपचार कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक दीन्नू प्रसाद यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के उपरांत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।





Top