Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• विंढमगंज और म्योरपुर थानों के प्रभारी हुए परस्पर स्थानांतरित

सोनभद्र। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा दो थानाध्यक्षों का स्थानांतरण किया गया है। जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह को थानाध्यक्ष विंढमगंज से थानाध्यक्ष म्योरपुर तथा उपनिरीक्षक रविकांत मिश्रा को थानाध्यक्ष म्योरपुर से थानाध्यक्ष विंढमगंज स्थानांतरित किया गया है।

• तत्काल प्रभाव से लागू होगा स्थानांतरण आदेश

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि दोनों अधिकारियों का स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होगा। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आदेश का अनुपालन करते हुए शीघ्र नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें तथा अनुपालन आख्या तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।





Top