Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• कीचड़ और गड्ढों से जूझेंगे श्रद्धालु, पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत का दिया आश्वासन

बीजपुर(सोनभद्र)। सावन माह के आगमन से पहले बीजपुर-बखरिहवा मुख्य सड़क मार्ग की बदहाल स्थिति कांवड़ियों और स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। जगह-जगह गड्ढों, जलभराव और कीचड़ से पटी इस सड़क से होकर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के हजारों श्रद्धालु बाबा बैजनाथ धाम, अजिरेश्वर धाम, रिहंदेश्वर मंदिर, बेड़ियां हनुमान मंदिर, दूदहिया माता मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के लिए गुजरते हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि वर्षों से सड़क की स्थिति खराब बनी हुई है, जिससे कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जिलाधिकारी से मार्ग को गड्ढामुक्त कराने की मांग की है।

• जलभराव और गड्ढों से श्रद्धालुओं को होगी परेशानी, विभाग ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया

स्थानीय लोगों का कहना है कि सावन के दौरान सड़क पर भरे पानी और कीचड़ के बीच श्रद्धालुओं को यात्रा करनी पड़ेगी। गुजरने वाले वाहनों से गंदे पानी के छींटे कांवड़ियों पर पड़ने की आशंका भी बनी रहेगी। वहीं जरहा अजिरेश्वर धाम परमार्थ जन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बघेल मंदिर समिति के साथ कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुटे हैं। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता विनोद भारती ने बताया कि सड़क पर हुए जलभराव की निकासी कराकर गड्ढों को भरवाया जाएगा, ताकि सावन में श्रद्धालुओं और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।





Top