Breaking News
बरामदे में सो रही एक माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, इलाज के दौरान मौत     |     सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• अनपरा कॉलोनी स्थित आवास में हुई घटना, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

अनपरा(सोनभद्र)। अनपरा कॉलोनी के आवासीय परिसर स्थित प्रथम टाइप आवास में गुरुवार सुबह एक ठेकेदार का शव घर के भीतर फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान पीयूष सिंह (38) पुत्र प्रदीप सिंह, निवासी अनपरा कॉलोनी के रूप में हुई है। वह नगर पंचायत अनपरा में ठेकेदारी का कार्य करते थे।

• आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं, सभी पहलुओं की जांच जारी

पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 8 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई की। परिजनों के मुताबिक मृतक अपने पीछे पत्नी और लगभग 12 वर्षीय पुत्र को छोड़ गए हैं। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई आरोप सामने नहीं आया है और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सामान्य है।





Top