Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• सीएचसी घोरावल से सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची अस्पताल

घोरावल(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के सिंगरा, शिवद्वार निवासी सुनील (22) पुत्र मास्टर की सर्पदंश के बाद मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक युवक को जहरीले सांप ने डंस लिया। परिजनों द्वारा युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया पर युवक को बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना सीएचसी घोरावल से पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि युवक की सर्पदंश से मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भरने सहित अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।





Top