Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• बकरी चराने गई महिला पर टूटा बिरनियों का झुंड, बचाने पहुंचे युवक को भी काटा

दुद्धी(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के बिड़र गांव में शनिवार शाम जंगल में बकरी चरा रही विजय लक्ष्मी पत्नी रविन्द्र पटेल पर जंगली बिरनियों (बरैया) के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर उन्हें बचाने पहुंचे उनके देवर के पुत्र दीपनारायण पटेल (34) भी बिरनियों के हमले की चपेट में आ गए। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गई, जबकि युवक भी घायल हो गया। किसी तरह दोनों को सुरक्षित घर लाया गया, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण तत्काल उन्हें सीएचसी दुद्धी लेकर पहुंचे।

• सीएचसी दुद्धी में दोनों का उपचार जारी, महिला की हालत गंभीर

सीएचसी दुद्धी में चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत पहले से कुछ बेहतर हुई है, लेकिन अभी भी गंभीर बनी हुई है, जबकि युवक की स्थिति स्थिर है और उस पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। चिकित्सकों ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर दोनों को उच्च केंद्र रेफर किया जा सकता है। फिलहाल दोनों का इलाज सीएचसी दुद्धी में जारी है।





Top