Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• घर से 40 मीटर दूर कुएं में मिला नौवीं की छात्रा का शव, पुलिस जांच में जुटी

बभनी(सोनभद्र)। बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव में रविवार को कुएं में नहाने गई 15 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रमाशंकर गुप्ता की पुत्री आंचल, जो राजकीय इंटर कॉलेज चपकी में कक्षा 9 की छात्रा थी, दोपहर में घर के पास स्थित कुएं पर नहाने गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। घर से करीब 40 मीटर दूर स्थित कुएं के पास उसके कपड़े और शैंपू मिलने पर अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से तलाश करने पर कुएं से किशोरी का शव बरामद किया गया।

• पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, हादसे की जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही बभनी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। किशोरी की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।





Top