Breaking News
बरामदे में सो रही एक माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, इलाज के दौरान मौत     |     सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में सीओ सिटी से व्यवहार सुधार और जागरूकता पर दिया जोर

सोनभद्र। पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को आयोजित व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने व्यापारियों एवं आम नागरिकों से जुड़ी ट्रैफिक संबंधी समस्याएं सीओ सिटी रणधीर मिश्रा के समक्ष रखीं। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था का उद्देश्य जनता को सुविधा और सुरक्षा प्रदान करना है, न कि उनका शोषण करना। उनका आरोप था कि वर्तमान में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की अपेक्षा चालान काटने पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ रहा है।

• चालान से पहले जागरूकता और व्यवहार सुधार की मांग

बैठक में कौशल शर्मा ने ट्रैफिक पुलिस के व्यवहार को अधिक संवेदनशील एवं सम्मानजनक बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि दुव्यर्वहार से जुड़ी शिकायतों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा ट्रैफिक कर्मियों को समय-समय पर व्यवहार कौशल का प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने सीओ सिटी रणधीर मिश्रा से आग्रह किया कि जहां तक संभव हो, चालान की कार्रवाई से पहले लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया जाए, ताकि नियमों के पालन की बेहतर संस्कृति विकसित हो सके।





Top