Breaking News
बरामदे में सो रही एक माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, इलाज के दौरान मौत     |     सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• सीएचसी में उपचार के बाद चिकित्सकों ने निगरानी की दी सलाह

दुद्धी(सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के हरपूरा गांव निवासी 7 वर्षीय रिद्धू, पुत्री पप्पू पासवान, सोमवार दोपहर करीब तीन बजे घर के आंगन में बने सरकारी शौचालय की लगभग सात से दस फुट ऊंची छत पर खेलते समय अचानक नीचे गिर गई। बच्ची की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसका परीक्षण किया।

• सीने में अंदरूनी चोट के मिले लक्षण, हालत स्थिर

डॉ. मनोहर सिंह की देखरेख में बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उसके सीने में अंदरूनी चोट के लक्षण पाए गए, हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति स्थिर रही। आवश्यक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया। साथ ही परिजनों को सलाह दी गई कि यदि बच्ची को सांस लेने में परेशानी, लगातार उल्टी, बेहोशी या तेज दर्द जैसी कोई समस्या हो तो तत्काल अस्पताल लेकर आएं।





Top