Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• स्कूल से लौटते बालक और खेत जाते समय युवती को सांप ने काटा

दुद्धी(सोनभद्र)। क्षेत्र में मंगलवार दोपहर अलग-अलग स्थानों पर सर्पदंश के दो मामले सामने आए। पहला मामला धनौरा टोला पिपराही का है, जहां आयुष कुमार (6) स्कूल से लौटने के बाद पड़ोसी के आंगन में कुएं के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान पक्की पट्टियों के बीच छिपे अज्ञात सर्प ने उसके बाएं पैर में काट लिया। वहीं दूसरा मामला कुड़वा गांव का है, जहां मधु (17) खेत की ओर जाते समय रास्ते में अज्ञात सर्प के काटने का शिकार हो गई। दोनों को परिजनों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां डॉ. सुनील कुमार की देखरेख में उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है।

• बरसात में बरतें विशेष सावधानी, डॉक्टरों की अपील

चिकित्सकीय स्टाफ ने लोगों से अपील की है कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार पर समय बर्बाद करने के बजाय घायल को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाएं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मानसून के दौरान खेतों और घरों के आसपास सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में बच्चों पर विशेष निगरानी रखने और खेतों या झाड़ियों वाले क्षेत्रों में जाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।





Top