Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• बीजपुर पुलिस ने नक्तु-कोडार मार्ग पर चेकिंग के दौरान की कार्रवाई

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना बीजपुर पुलिस ने भ्रमण एवं चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 500 ग्राम मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार नक्तु-कोडार मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई देने पर उसे रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से 500 ग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम पंजेलाल पुत्र केशव राम, निवासी ग्राम सिरसोती, टोला कोडार बताया।

• एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा, न्यायालय भेजा गया

पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाने लाकर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई और विभिन्न औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कमलकांत पाण्डेय, हेड कांस्टेबल भानुप्रताप यादव, कांस्टेबल कृष्ण कुमार गुप्ता तथा कांस्टेबल चालक प्रकाश कुमार शामिल रहे।





Top