Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• शिक्षकों की नियुक्ति, नए भवन और भूमि से कब्जा हटाने की उठी मांग

विंढमगंज(सोनभद्र)। भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को लेकर सुरेन्द्र पासवान, ओम प्रकाश, लक्षण, अभिषेक प्रताप सिंह, लवकुश सहित अन्य लोगों ने तहसील दिवस में जिलाधिकारी के नाम आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। आवेदन में विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी, जर्जर भवन, रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति तथा विद्यालय की भूमि पर कथित कब्जा हटाने की मांग उठाई गई। आवेदनकर्ताओं का दावा है कि कभी करीब दो हजार छात्र-छात्राओं वाला विद्यालय अब शिक्षकों की कमी और अन्य समस्याओं के कारण लगभग एक हजार विद्यार्थियों तक सिमट गया है।

• एक माह में समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

आवेदन में विद्यालय के 60-70 वर्ष पुराने जर्जर भवन को ध्वस्त कर नया भवन बनाने, रिक्त शिक्षकीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने तथा विद्यालय की भूमि को कब्जामुक्त कर खेल मैदान को सुरक्षित रखने की मांग की गई है। आवेदनकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि एक माह के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन और अनशन करने को बाध्य होंगे।





Top