Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

• सिर और बाल नोचकर किया गंभीर घायल, 8 मिनट की घटना से गांव में दहशत

विंध्याचल(मिर्जापुर)। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के कलना गहरवार गांव में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घर के बरामदे में लेटी एक माह की दुधमुंही बच्ची पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। बताया गया कि उस समय बच्ची की मां घर के बाहर कपड़ा धो रही थी। शोर सुनकर जब वह दौड़ी तो कुत्ता बच्ची को गंभीर रूप से घायल कर भाग निकला। परिजन आनन-फानन में बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

• घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत, आवारा कुत्तों से सुरक्षा की उठी मांग

मासूम के सिर और बाल को कुत्ते ने जबड़े से बुरी तरह नोच दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि पूरी घटना करीब आठ मिनट के भीतर हुई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों पर नियंत्रण और लोगों की सुरक्षा के लिए प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।





Top