Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• कान की बीमारी से परेशान होने की बात सामने आई, पुलिस कर रही पंचनामा की कार्रवाई

घोरावल(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के सेमरवार गांव में 15 वर्षीय किशोरी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मृतका के पिता सोनव्वर पुत्र नियाजुल्लाह ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किशोरी पिछले कुछ दिनों से कान की बीमारी से परेशान थी।

• फौती सूचना पर पुलिस की कार्रवाई जारी

प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि फौती सूचना के आधार पर पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में अन्य आवश्यक विधिक प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है। उन्होंने बताया कि मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।





Top