Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• संयुक्त टीम ने ग्राहक सुविधाओं का भी किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

सोनभद्र। आयुक्त विंध्याचल मंडल के निर्देश पर जिले में पेट्रोल पंपों की सघन जांच अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन, पुलिस और पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने रॉबर्ट्सगंज-रायपुर मार्ग सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। इस दौरान मशीनों से निकलने वाले पेट्रोल-डीजल की मात्रा और गुणवत्ता की जांच की गई तथा यह सुनिश्चित किया गया कि उपभोक्ताओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है। अचानक हुई कार्रवाई से पेट्रोल पंप संचालकों में हलचल देखी गई।

• फर्स्ट एड, अग्निशमन व अन्य सुविधाओं की भी हुई जांच

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन उपकरण, शिकायत रजिस्टर, पेयजल, शौचालय समेत अन्य अनिवार्य ग्राहक सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। साथ ही अभिलेखों का मिलान कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीएम रॉबर्ट्सगंज आशीष त्रिपाठी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सही मात्रा में गुणवत्तापूर्ण ईंधन उपलब्ध कराना तथा पेट्रोल पंपों पर सभी आवश्यक सुविधाओं को मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करना है। इस दौरान सीओ सिटी रणधीर मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।





Top