Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• घर से निकली मासूम का शव अगले दिन तालाब में मिला, पुलिस जांच में जुटी

दुद्धी(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के नवडीहा गांव में तालाब में डूबने से पांच वर्षीय बालिका की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पार्वती कुमारी (5 वर्ष) पुत्री रामदास गोंड मंगलवार की शाम घर से निकली थी। बताया गया कि खेलते-खेलते वह गांव के बीडीसी तालाब के पास पहुंच गई और नहाने के लिए पानी में उतर गई। पानी अधिक गहरा होने के कारण वह डूब गई। देर शाम तक परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।


• सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बुधवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब में बालिका का शव उतराता देखा, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने बालिका का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





Top