Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• एनटीपीसी रिहंद आवासीय परिसर के शिव मंदिर के पास हुआ हादसा

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के एनटीपीसी रिहंद आवासीय परिसर स्थित शिव मंदिर के समीप गुरुवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं तथा रामनरेश भारती (32) और तहसीलदार उर्फ गुड्ड केवट (28) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अरुण को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एनटीपीसी धनवंतरी चिकित्सालय, रिहंद नगर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। मामूली रूप से घायल युवक का उपचार कर घर भेज दिया गया।

• तेज रफ्तार और बारिश के बीच हादसे की चर्चा

राहगीरों के अनुसार दुर्घटना के समय हल्की बारिश हो रही थी और दोनों बाइक तेज रफ्तार में होने के कारण अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। बाइकें परिजन अपने साथ ले गए हैं। तहरीर मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।





Top