Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• घर में लोहे के पाइप से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

अनपरा(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के लाल टावर निवासी मधु कुंकल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया कि मधु ने घर के अंदर लोहे के पाइप के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार उसकी शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी और कुछ समय से उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। घर में शव लटका मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया और सूचना पर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।

• पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

घटना की सूचना मिलने पर अनपरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।





Top