Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• वाराणसी ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के अंजानी गांव में संस्कार पब्लिक स्कूल के समीप शुक्रवार की रात बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से कृष्ण कुमार जायसवाल उर्फ राजू (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। वह म्योरपुर क्षेत्र के पिंडारी गांव निवासी रमाकांत के पुत्र हैं और नमामि गंगे हर घर नल जल योजना के तहत नधिरा साइट पर फिटर के पद पर कार्यरत हैं। ड्यूटी से घर लौटने के दौरान करीब 9:30 बजे हादसा हुआ। सिर, माथे, कंधे समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट लगने पर स्थानीय लोगों ने परिजनों, पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

• प्राथमिक उपचार के बाद कई जगह रेफर, वाराणसी में जारी है इलाज

परिजन एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को पहले म्योरपुर सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद लोढ़ी राबर्ट्सगंज के लिए रेफर कर दिया गया। लोढ़ी अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें अन्यत्र रेफर किया, जिसके बाद परिजन वाराणसी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। वहां जांच-पड़ताल के बाद युवक का इलाज जारी है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी नहीं हो सकी है।





Top