Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• थाने से कुछ दूरी पर मिला 20 वर्षीय युवक का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

रामपुर_बरकोनिया(सोनभद्र)। कुंडी नाला में संदिग्ध परिस्थितियों में करीब 20 वर्षीय युवक का शव पानी में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव थाने से महज कुछ दूरी पर मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान भरत के रूप में हुई, जो सिल्थम गांव का निवासी था। उसके पिता का नाम प्रदीप धांगर बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या कर शव नाले में फेंके जाने की आशंका जताई है, हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस युवक की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।





Top