Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त सभी बोर्ड के विद्यालयों पर आदेश लागू

सोनभद्र। भारी वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद में कक्षा 1 से 8 तक संचालित परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त सभी बोर्ड के विद्यालयों को 19 अगस्त 2026 को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय की ओर से जारी आदेश में विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए विद्यालय बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।





Top