Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

• ग्रामीणों और मल्लाहों ने चलाया खोज अभियान, करीब 100 मीटर दूर मिला शव

चोपन(सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के कन्हौरा गांव में सोन नदी में डूबने से करीब 35 वर्षीय सत्येंद्र कुशवाहा पुत्र रामलाल की मौत हो गई। बताया गया कि सत्येंद्र गांव के सामने सोन नदी के बगल स्थित खेत की ओर गया था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नदी में जा गिरा और गहरे पानी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और मल्लाहों ने नदी में उसकी तलाश शुरू कर दी।

काफी खोजबीन के बाद डूबने वाले स्थान से करीब 100 मीटर दूर सत्येंद्र का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही चोपन थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मौके पर कानून व्यवस्था सामान्य है और मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।





Top